एयर इंडिया

नई दिल्ली। टाटा समूह की एयरलाइन एयर इंडिया ने हवाई यात्रा के दौरान वरिष्ठ नागरिकों और छात्रों को मिलने वाली छूट पर कैंची चलाई है। एयर इंडिया के अनुसार वरिष्ठ नागरिकों और छात्रों को हवाई यात्रा पर मिलने वाली रियायत 50 प्रतिशत से घटाकर 25 प्रतिशत कर दी गई है।

इसका अर्थ यह है कि अब इस वर्ग के यात्रियों को टिकट बुकिंग के दौरान मिलने वाली छूट आधी ही रह जाएगी। जिसके कारण टिकट के लिए भी ज्यादा कीमत चुकानी होगी।

इसबारे में कंपनी का कहना है कि एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा-बाजार की स्थिति को ध्यान में रखते हुए अपने किराए को युक्तिसंगत बनाने के लिए यह फैसला लिया गया है। इसी के तहत रियायत कटौती की गई है।

हालांकि, वरिष्ठ नागरिकों और छात्रों के अलावा अन्य श्रेणियों के यात्रियों के लिए रियायतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आपको बता दें कि एयरलाइन वर्तमान में सशस्त्र बलों के कर्मियों, अर्जुन पुरस्कार, वीरता पुरस्कार हासिल करने वाले यात्रियों को रियायत देती है। साथ ही कैंसर रोगियों और नेत्रहीन लोगों के लिए भी टिकट पर छूट दी जाती है।

See also  नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी मामले में सुनवाई आज

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।