चंदन तस्कर वीरप्पन को मारने वाले IPS के. विजय कुमार ने अचानक वरिष्ठ सुरक्षा सलाहकार के पद से दिया इस्तीफा, जानें क्यों

टीआरपी डेस्क। कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन को मारने वाले दिग्गज आईपीएस अधिकारी के. विजय कुमार ने अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। ऐसी जानकारी है कि उन्होंने निजी कारणों से गृह मंत्रालय (एमएचए) के वरिष्ठ सुरक्षा सलाहकार के पद से इस्तीफा दिया है।

ऐसी जानकारी है कि उन्होंने आगे काम करने में असमर्थता जताई है। इस्तीफे के साथ ही कुमार ने दिल्ली में स्थित अपना आवास भी खाली कर दिया है और चेन्नई चले गए हैं।

कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, एमएचए अधिकारियों और सभी प्रदेशों के पुलिस बलों के प्रमुखों के प्रति उनके कार्यकाल के दौरान सहयोग के लिये आभार जताया। वह मुख्य रूप से वामपंथी कट्टरवादियों और जम्मू कश्मीर के मसलों पर सरकार के सलाहकार थे।

भारतीय पुलिस सेवा के 1975 बैच के अधिकारी कुमार को 2012 में एमएचए में नियुक्ति मिली थी। वह इसी साल केंद्रीय आरक्षित पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वह जम्मू कश्मीर के राज्यपाल के सलाहकार भी रहे और 2019 में फिर गृह मंत्रालय में वरिष्ठ सुरक्षा सलाहकार बने।

See also  जल्द हो सकता है लोस चुनाव 2024 के तारीखों का ऐलान, आयोग इस दिन से शुरू करेगा राज्यों का दौरा

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।