दूध के बाद अब प्याज रुलाने को है तैयार, दिवाली तक बढ़ सकती हैं कीमतेंदूध के बाद अब प्याज रुलाने को है तैयार, दिवाली तक बढ़ सकती हैं कीमतें

नई दिल्ली। दूध की कीमतों में आए उबाल के बाद अब प्याज भी रुलाने को तैयार है। आपको बता दें कि देश भर में प्याज की कीमतों में तेजी आई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले सप्ताह में आवश्यक वस्तुओं की दरों में लगभग 60-80% की वृद्धि देखी गई है।

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते देश के दो सबसे बड़े मिल्क ब्रांडों अमूल और मदर डेयरी ने इनपुट लागत में वृद्धि का हवाला देते हुए फुल क्रीम दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी।

नई फसल के आने तक करना होगा इंतजार

मिली जानकारी के अनुसार प्याज की कीमतों में उछाल तब तक जारी रहेगा जब तक कि नवंबर के पहले सप्ताह तक ताजा फसल बाजार में नहीं आ जाती। बाजार में प्याज का खुदरा मूल्य कई जगहों पर ₹40 प्रति किलोग्राम को पार कर गया है। कीमतें इसी तरह बढ़ती रहीं तो प्याज बहुत जल्द ₹50 प्रति किलोग्राम के पार भी जा सकता है। बता दें कि अक्टूबर की शुरुआत में खुदरा बाजार में प्याज ₹15 से ₹25 प्रति किलोग्राम के बीच उपलब्ध था।

See also  किसानों के समर्थन में कांग्रेस चलाएगी चरणबद्ध आंदोलन, 28 फरवरी से पहले पदयात्राओं और किसान सम्मेलनों की घोषणा

बढ़ी दूध की कीमतें

गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (जीसीएमएमएफ) ने गुजरात को छोड़कर सभी बाजारों में अमूल गोल्ड (फुल क्रीम) और भैंस के दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। अमूल गोल्ड का रेट ₹61से बढ़ाकर ₹63 प्रति लीटर हो गया है, जबकि आधा लीटर के पैक की कीमत ₹31 के मुकाबले ₹32 हो गई है। भैंस के दूध की कीमत 63 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 65 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।