सीएम अशोक गहलोत ने किया 30 आईएएस अधिकारियों का तबादला

जयपुर ।  आगामी लोकसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा राजस्थान में 30 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया गया। गहलोत सरकार ने ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव करते हुए 4 जिलों के कलेक्टर भी बदल दिए है। राज्य के कार्मिक विभाग ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिए है। जबकि बीकानेर और जयपुर के संभागीय आयुक्त का तबादला कर दिया है। अंतर सिंह नेहरा जयपुर के संभागीय आय़ुक्त होंगे। राज्य सरकार ने आईएएस अधिकारी टीना डाबी के पति प्रदीप गवांडे का भी तबादला कर दिया है। आईएएस नवीन महाजन को पीडब्लूडी  विभाग के प्रमुख शासन सचिव के पद से हटाकर अध्यक्ष, राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल लगाया गया है। जबकि स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख शासन सचिव वैभव गालरिया को पीडब्लूडी  विभाग  का प्रमुख शासन सचिव लगाया है। बता दें, सीएम गहलोत ने गुरुवार को प्राचार्यों की मीटिंग ली थी। जिसमें प्रदेश की खराब सड़कों और अस्पतालों में गंदगी होने पर सीएम गहलोत ने नवीन महाजन और वैभव गालरिया के कामकाज पर सवाल उठाया था। मीटिंग के बाद सीएम गहलोत ने आज दोनों अफसरों को तबादला कर दिया है।

See also  Raipur Municipal Corporation's Budget Of 1600 Crores Presented -बजट में 32 वादे, 24 घंटे पानी भी। ..

आनंद कुमार को प्राइन पोस्टिंग
सीएम अशोक गहलोत ने शासन सचिवालय से लेकर जिला कलेक्टर तक बदलाव किया है। कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह विभाग का तबादला ग्रामीण एवं पंचायतीराज विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर किया गया है। जबकि जबकि वरिष्ठ आईएएस अपर्णा अरोड़ को प्रमुख शासन सचिव उपनिवेशन विभाग लगाया गया है। संदीप वर्मा को प्रमुख शासन सचिव सूचना एवं प्रोद्योगिकी विभाग लगाया गया है। आनंद कुमार को प्रमुश शासन सचिव गृह एवं रक्षा विभाग लगाया गया है। सीएम गहलोत ने आनंद कुमार को प्राइम पोस्टिंग दी है।

अंतर सिंह नेहरा जयपुर के संभागीय आय़ुक्त बने
टी रविकांत को प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा विभाग लगाया गया है। विकास सीताराम भाले को शासन सचिव श्रम एवं कारखाना एवं बायलर लगाया गया है। जबकि आशुतोष एटी पेडणेकर को अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राजस्थान विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड लगाया गया है। भानु प्रकाश अटरू को शासन सचिव गृह विभाग, नीरज के पवन को संभागीय आयुक्त बीकानेर लगाया गया है। पीसी किशन को शासन सचिव कौशल एवं उद्यमिता विभाग, शुचि त्यागी को मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टेट हेल्थ इंश्योरेंस लगाया गया है। अंतर सिंह नेहरा को संभागीय आयुक्त जयपुर लगाया गया है।

See also  पति ने पत्नी को पेट्रोल से जलाया, वारदात को अंजाम देकर पति फरार

टीना डाबी के पति का तबादला
करण सिंह को प्रबंध निदेशक राज्य खान एवं खनिज विभाग लिमिटेड़, परमेश्वर लाल को प्रबंध निदेशक राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, कुमारी प्रज्ञा केवलरमानी आय़ुक्त देवस्थान विभाग, संदेश नायक निदेशक खान एवं भूवैज्ञानिक विभाग लगाया गया है। नथमल डिडेल को प्रबंध निदेशक राज्य पथ परिवहन निगम जयपुर लगाया गया है। जबकि आईएएस टीन डाबी के पति प्रदेश के. गवांडे को आयुक्त, उपनिवेशन विभाग बीकानेर लगाया गया है। एमएल चौहान को संयुक्त शासन सचिव उच्च शिक्षा विभाग, सुनील शर्मा को आयुक्त कालेज शिक्षा विभाग, पुखराज सेन आय़ुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आय़ुक्तालय, प्रताप सिंह को निदेशक स्वच्छ भारत मिशन जयपुर लगाया गया है। जबकि डा. मंजू को संयुक्त शासन सचिव उद्योग विभाग लगाया गया है।  जबिक अर्तिका शुक्ला को संयुक्त शान सचिव ऊर्जा विभाग लगाया गया है। सरकार ने पांच आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त चार्ज दियाहै।

इन जिलों के कलेक्टर बदले
कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार रुक्मणि रियार को जिला कलेक्टर हनुमानगढ़ लगाया गया है। लक्ष्मीकांत मंत्री को जिला कलेक्टर डूंगरपुर लगाया गया है। सौरभ स्वामी को जिला कलेक्टर श्रीगंगानगर लगाया गया है। इंद्रजीत यादव को जिला कलेक्टर प्रतापगढ़ लगाया गया है।

See also  भूपेश बघेल सरकार को केंद्र सरकार का बड़ा झटका, सीएस सुनील कुजूर को एक्सटेंशन देने से किया इंकार