सूरत। दिल्ली और पंजाब में सभी राजनीतिक पार्टियों को शिकस्त देकर शानदार जीत हासिल करने के बाद सीएम की कुर्सी पर कब्जा कर चुके आम आदमी पार्टी अब गुजरात फतह के लिए किलेबंदी शुरू कर दी है। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी गुजरात विधानसभा का चुनाव हर हाल में जीतना चाहती है। सीएम केजरीवाल तीन दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंचे हैं और लोगों से जनसम्पर्क कर रहे हैं ।

इस दौरान उन्होंने गुजरात के सूरत में कहा है कि ‘हम चाहते हैं कि गुजरात के लोग हमें बताएं कि अगला मुख्यमंत्री कौन होना चाहिए। इसके लिए हम एक नंबर और एक ईमेल आईडी जारी कर रहे हैं आप 3 नवंबर को शाम 5 बजे तक इस पर अपनी राय भेज सकते हैं । हम 4 नवंबर को परिणाम घोषित करेंगे । केजरीवाल ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि गुजरात के लोग 3 नवंबर को शाम 5 बजे तक एक नंबर- 6357000360 पर SMS, whatsapp और वॉयस मैसेज भेजकर अपनी राय दर्ज करा सकते हैं । इसके अलावा गुजरात के लोग [email protected] पर भी अपनी राय भेज सकते हैं ।

See also  Asus ने भारतीय मार्केट में पेश किया अपना नया लैपटॉप VivoBook 15 OLED, जानें कीमत


अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ‘गुजरात में इसके पहले विजय रूपानी सीएम थे. उनको बदलकर भूपेंद्र पटेल को ले आए  ऐसा क्यों किया गया, उनको किसलिए हटाया गया, उसके पहले जब विजय रूपानी को लाया गया था तब भी जनता की कोई राय नहीं ली गई । इसी तरह भूपेंद्र पटेल को जब लाया गया तो किसी से राय नहीं ली गई कि विजय रूपानी को हटाया जाए या नहीं?’ केजरीवाल ने कहा कि ‘पंजाब में विधानसभा के चुनाव से पहले हमने ऐसा एक सर्वे करवाया था. जिसमें भगवंत मान का नाम बड़े बहुमत से सामने आया था. इसके बाद उनका नाम पंजाब के सीएम के लिए घोषित किया गया था ।


राज्य में पिछले 27 साल से सत्तारूढ़ बीजेपी पर हमला करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अपने इतने लंबे शासन काल में बीजेपी ने कोई विकास नहीं किया है । अगले 5 साल के लिए भी इनके पास कोई विकास का प्लान नहीं है. गुजरात की जनता महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है । केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में लोगों का बिजली बिल माफ कर दिया गया, सरकारी स्कूलों में पढ़ाई की व्यवस्था अच्छी हो गई, जनता का मुफ्त इलाज होने लगा. इससे लोगों के पास पैसा बचा । सरकार ने गरीबों के कल्याण की कई योजनाएं चलाईं हैं ।

See also  Chandrayaan-3 : प्रज्ञान रोवर को चांद पर मिली देवी की मूर्ति…देखें तस्वीर