कल सुबह 11 बजे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का होगा आगाज, शाम को राज्य अलंकरण का होगा आयोजन
कल सुबह 11 बजे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का होगा आगाज, शाम को राज्य अलंकरण का होगा आयोजन

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय उत्सव का अगाज मंगलवार से आरंभ हो जाएगा। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में एक से तीन नवंबर तक आयोजित किए जा रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव और राज्योत्सव के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मुख्य मंच, विभिन्न विभागों के मंडप, स्टाल, प्रवेश द्वारों का निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है।

आगाज राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव से होगा। मंगलवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत इसका उद्घाटन करेंगे। मंगलवार शाम 7 बजे से राज्य अलंकरण समारोह का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यपाल अनुसूईया उइके होंगी। इस समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे।

बुधवार को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे एवं अध्यक्षता संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत करेंगे। राज्योत्सव का समापन तीन नवंबर को शाम 7 बजे होगा। इसमें झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मुख्य अतिथि बनाया गया है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे।

See also  Chhattisgarh Rajyotsava : राज्योत्सव में पहली बार वायु सेना का हवाई करतब, सूर्यकिरण एरोबेटिक की टीम तैयार…

छत्तीसगढ़ सरकार के विभिन्न विभागों की लोककल्याणकारी योजनाओं पर आधारित विकास प्रदर्शनी होगी। इसमें सरकार ने पिछले पौने चार वर्षों में छत्तीसगढ़ की विकास गाथा की झांकी दिखाने की कोशिश की है। यहां शिल्पग्राम भी बना है जहां छत्तीसगढ़ी कारीगरों के उत्पाद प्रदर्शन और विक्रय के लिए उपलब्ध होंगे। वहीं एक फूड जोन भी आयोजन के मुख्य आकर्षणों में शुमार है।

संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने बताया, राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के जनजातीय कलाकार यहां पहुंच रहे हैं। वहीं 10 देशों के कलाकार भी इस महोत्सव में शामिल होंगे। इसमें मोजांबिक, मंगोलिया, टोंगो, रूस, इंडोनेशिया, मालदीव, सर्बिया, न्यूजीलैंड और इजिप्ट के कला दल शामिल हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही विदेशों से जनजातीय कलाकारों के आने का सिलसिला जारी है।

विकास प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ की विकास गाथा की झांकी होगी। इस हिस्से में 21 सरकारी विभागों के स्टॉल, शिल्पग्राम में 40 स्टॉल, फूड जोन में 24 स्टॉल, थीम हैंगर में विभिन्न उद्योगों और सार्वजनिक उपक्रमों के स्टॉल लगाये गये हैं। वहीं 40 व्यावसायिक स्टॉल भी तैयार किए जा रहे हैं।

See also  CG News: माओवादियों का बस्तर बंद आज, सुरक्षाबल अलर्ट

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर