Akshay Kumar Joins Ayushmann Khurrana: बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में अभिनेता की फिल्म ‘डॉक्टर जी’ ने सिनेमाघरों में दस्तक थी, तो अब वह अपनी अगली फिल्म ‘एन एक्शन हीरो’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म से आयुष्मान खुराना का फर्स्ट लुक भी जारी हो चुका है, जिसे दर्शकों की ओर से भी बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है। वहीं, अब फिल्म से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की एंट्री हो गई है। वह कैमियो की भूमिका में पर्दे पर दिख सकते हैं।

‘एन एक्शन हीरो’ में आयुष्मान का एक्शन अवतार देखने को मिलेगा। इसमें वह एक स्टंट मैन का किरदार करते दिखेंगे, जो एक मशहूर कलाकार का बॉडी डबल होता है। मेकर्स ने एक टीजर शेयर किया था, जिसमें आयुष्मान की आवाज सुनाई दी थी। फिल्म का लेखन नीरज यादव और अनिरुद्ध ने किया है। अनिरुद्ध इससे पहले आनंद को उनकी फिल्म ‘जीरो’ और ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ में असिस्ट कर चुके हैं।

See also  Big Boss 15: इस बार घर में धूम मचाएंगे ये कंटेस्टेंट, वहीं शो को होस्ट करेंगे फिल्ममेकर करण जौहर

बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय कर रहे हैं और इसमें जयदीप अहलावत भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म 2 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। वहीं, अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता की फिल्म ‘सेल्फी’ जल्द आने वाली है। वहीं, आयुष्मान खुराना की ‘ड्रीम गर्ल 2’ का भी एलान हो चुका है। इस फिल्म में आयुष्मान के साथ अनन्या पांडे नजर आएंगी।