Big News

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी से एक बड़ी खबर आ रही है। बिलासपुर के कनिष्ठ अभियंता कार्यालय में 13 लाख की लूट हुई है। घटना बिलासपुर के दयालबंद स्थित सहायक अभियंता कार्यालय की बतायी जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार इस वारदात को नकाबपोश लूटेरों ने अंजाम दिया है।

जानकारी के मुताबिक ATP आपरेटर बिरेंद्र सोनवानी के गले में चाकू अड़ाकर वारदात को अंजाम दिया गया है। शहर के बींचोबीच हुई इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी है।

बिलासपुर SP पारूल माथुर से मिली जानकारी के अनुसार बिजली कार्यालय में बिल कलेक्शन मशीन लगी है। जहां आपरेटर से चाकू की नोक पर 13 लाख रुपये की लूट की गई है। वारदात के वक्त बिल कलेक्शन मशीन में जमा हुए बिल की रकम की गिनती हो रही थी। उसी दौरान चार नकाबपोश दफ्तर में घुसे और 13 लाख लूटकर फरार हो गये। सिटी कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर है।

See also  छत्तीसगढ़ में मातृत्व मृत्यु दर हुआ कम, 159 से घटकर 137 हुआ MMR

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।