अगर नई कार लेने का है प्लान तो… मार्केट में एक हफ्ते के अंदर एंट्री कर रहीं ये तीन दमदार गाड़ियां

ऑटो डेस्क। अगर आप जल्द ही एक नई गाड़ी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपको बता दें कि आने वाले हफ्ते में तीन नई गाड़ियां लॉन्च होने वाली हैं। इसमें दो एसयूवी और एक हाइब्रिड MPV कार शामिल हैं। आइये बताते हैं इन कारों की खुबियां।

Lamborghini Urus Performante

आगामी हफ्ते में सुपर लग्जरी कार लैंबोर्गिनी उरुस परफॉर्मेंट (Lamborghini Urus Performante) लॉन्च होने वाली है। इसे 24 नवंबर को लाया जा रहा है। बता दें कि यह एक अपडेटेड मॉडल है, जिसमें मौजूदा मॉडल की तुलना में 16bhp ज्यादा पावर मिलता है। कार में 4.0L ट्विन-टर्बो V8 इंजन शामिल किया गया है। जो 666bhp की पावर और 850Nm का टार्क जनरेट करने में सक्षम है। इसके अलावा इस कार में 306 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिल सकती है।

PRAVAIG इलेक्ट्रिक एसयूवी

जी हां, अगले हफ्ते एक और इलेक्ट्रिक एसयूवी भी भारतीय बाजार में दस्तक देने वाली है। 25 नवंबर 2022 को इस एसयूवी को पेश किया जाएगा। कहा जा रहा है कि एक बार चार्ज करने पर यह इलेक्ट्रिक एसयूवी 504 किमी की रेंज और 200 किमी प्रति घंटे से अधिक की टॉप स्पीड प्रदान करेगी। वहीं, मॉडल 4.3 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है। इसे बेंगलुरु स्थित स्टार्ट-अप ने बनाया है और इसमें 220V पावर आउटलेट देखने को मिलता है।

See also  Budget 2020 : हलवा सेरेमनी के साथ शुरू होगा बजट का काम, 1 फरवरी तक परिवार से नहीं मिल पाएंगे कर्मचारी

Toyota Innova HyCross Hybrid MPV

टोयोटा भी जल्द ही अपनी नई हाइब्रिड कार हाईक्रॉस को पेश करने वाली है। इसके ग्लोबल डेब्यू के लिए 25 नवंबर 2022 की तारीख रखी गई है। यह एक हाइब्रिड MPV है, जो 2.0 लीटर एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही इसमें हाइब्रिड तकनीक को साथ रखा जा रहा है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।