रायपुर। राजधानी के आरंग थाना प्रभारी पर गलत कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए जहर खाने वाले बुधराम सोनकर की इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधराम का राजधानी रायपुर के कमलविहार स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। पुलिस ने सुसाइडल नोट जब्त किया था। बुधराम का आरोप था कि पुलिस ने झूठी शिकायत पर उसके खिलाफ कार्यवाही की है। वही बुधराम ने 3 लोगो पर उसे झूठे आरोप लगाकर फंसाने की बात कही।

इस मामले में बुधराम, पुलिस ने अपना पक्ष रखते कहा था कि आरोप को सही पाए जाने पर बुधराम के खिलाफ कार्यवाही की गई थी। इस बीच बुधराम की मौत हो गई। जिसके बाद सुसाइडल नोट मे लिखे 3 लोगों के खिलाफ पुलिस ने आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज किया है। तीनों को आरंग पुलिस ने किया गिरफ्तार कर लिया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  सरगुजा IG की अनूठी पहल, कोरोना के खिलाफ जंग में डटे पुलिसकर्मियों का कर रहे सम्मान