CM Bhupesh will be busy for 5 days - पांच दिन तीन राज्यों में रहेंगे व्यस्त
CM Bhupesh will be busy for 5 days - पांच दिन तीन राज्यों में रहेंगे व्यस्त

विशेष संवादाता, रायपुर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पांच दिनों तक प्रदेश से बाहर रहेंगे। गुरुवार को वे रायपुर से मुंबई के लिए रवाना हुए। मुंबई रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर में कहा, “वे आज मुंबई जा रहे हैं। रात को वहां से दिल्ली जाएंगे। शुक्रवार को केंद्रीय वित्त मंत्री के साथ बैठक है। मुख्यमंत्री भूपेश आज मुंबई के अवार्ड समारोह में, कल दिल्ली में सीतारमण संग बैठक, परसों राहुल गांधी के साथ, फिर गुजरात प्रचार में रहेंगे मसरूफ

उसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष (कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे) के साथ उनकी बैठक प्रस्तावित है। उनको भारत जोड़ो यात्रा के लिए मध्य प्रदेश के महू में भी रहना है। संविधान दिवस भी है और महू बाबा साहब की जन्म स्थली है। इसलिए यह महत्वपूर्ण होने वाला है। उसके बाद गुजरात चुनाव में प्रचार के लिए जाना है।’

बताया जा रहा है, मुख्यमंत्री शुक्रवार को केंद्रीय वित्त मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बजट पूर्व बैठक में हिस्सा लेंगे। वहां उन्हें दादा साहेब फाल्के आइकॉन अवार्ड समारोह में शामिल होना है। शुक्रवार को वे दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ बैठक करेंगे। शनिवार को उन्हें भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने मध्य प्रदेश जाना है। उसके बाद वे गुजरात में चुनाव प्रचार करने जाएंगे।

See also  खुले स्थान में डंप किया जा रहा था फ्लाई ऐश, पर्यावरण को पहुंचा रहे थे नुकसान, वाहनों समेत 6 करोड़ की संपत्ति जब्त की पुलिस ने…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।