एटीएम और नेटबैंकिंग के बगैर ही महिला के खाते से हुए 9 लाख रुपए पार… 5 लाख का लोन भी ले गए ठग

बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस के पास हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।एक वृद्ध महिला के बैंक अकाउंट से 9 लाख रुपए गायब होने का मामला सामने आया है। दरअसल, पेंशनर महिला के पास न तो ATM है और न ही नेट बैंकिंग का उपयोग करती हैं। बावजूद इसके उनके खाते से ATM और योनो नेट बैंकिंग के जरिए पैसे निकाल लिए गए। यही नहीं उनकी जानकारी के बिना ही उनके एफडी से पांच लाख 40 हजार रुपए का लोन ले लिया गया है।

पुलिस के अनुसार सिविल लाइन क्षेत्र के तिलक नगर में रहने वाली कुसुम पवार (85) पेंशनर हैं। उनका अकाउंट एसबीआई के कलेक्ट्रेट शाखा में है। इसी खाते में उनकी पेंशन की राशि जमा होती है। जब महिला बच्चों की फीस जमा करने के लिए पैसे निकालने बैंक पहुंची, तब पता चला कि उनके खाते से 9 लाख रुपए निकल गए हैं। महिला ने जब बैंक से डिटेल निकलवाया तो मालूम हुआ कि ATM कार्ड और योनो नेटबैंकिंग से पैसे निकाले गए हैं। बता दें कि महिला के पास न तो ATM कार्ड है और ना ही योनो नेटबैंकिंग का उपयोग किया है। उन्होंने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है, जिस पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।

See also  जरूर पढ़ें वंदेभारत एक्सप्रेस से जुड़ी ये खबर…

बेटी के मोबाइल से लिंक था अकाउंट

कुसुम पवार ने पुलिस को जानकारी दी कि दो साल पहले तक उनका बैंक अकाउंट उनकी बेटी निशा पवार के मोबाइल नंबर से लिंक था। उनकी बेटी निशा की दो साल पहले मौत हो चुकी है। तब से उसका मोबाइल भी बंद है और अब वह नंबर उपयोग में नहीं है।

महिला ने बैक से जानकारी ली, तब पता चला कि उनके बैंक अकाउंट में बीते पांच फरवरी को अनजान नंबर के माध्यम से एक रुपए जमा हुए थे। इसके बाद से उनके बैंक खाते से लगातार पैसे निकलते रहे। कुछ दिन पहले जब वह बैंक गईं, तब उन्हें इसकी जानकारी हुई। महिला ने बैंक में 6 लाख रुपए फिक्स डिपाजिट कराया था। जालसाजों ने उनके एफडी की रकम से पांच लाख 40 हजार रुपए का लोन भी ले लिया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  बस्तर के युवाओं की चमकेगी किस्मत! नक्सलवाद खत्म होते ही पुलिस और फोर्स में निकलेगी बंपर भर्ती, जानें सरकार का पूरा प्लान

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।