CM Bhupesh will hold general meeting in Gujarat - कल जामनगर में पहली सभा
CM Bhupesh will hold general meeting in Gujarat - कल जामनगर में पहली सभा

विशेष संवादाता, रायपुर

गुजरात चुनाव में कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में शामिल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार व्यस्त हैं। गुरुवार को वे दिल्ली, फिर शनिवार को एमपी और अब रविवार को गुजरात में कांग्रेस पार्टी के लिए व्यस्त रहेंगे। सीएम भूपेश बघेल रविवार को गुजरात पहुंच रहे हैं।

वहां वो भावनगर जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार के लिए जाएंगे, और चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। सीएम श्री बघेल कल सुबह 11 बजे भावनगर पहुंचेंगे और वहाँ पालीताना विधानसभा, और महुआ व तालाजा विधानसभा में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद रायपुर लौटेंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार रात दिल्ली में थे। शनिवार सुबह उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात किये। फिर शनिवार को ही दोपहर बाद वे दिल्ली से इंदौर के लिए रवाना हुए। दोपहर तीन बजे तक खरगोन जिले के उमरिया चौकी पहुंचे और भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए।

यहां से वे पदयात्रा शाम के करीब 7 बजे इंदौर जिले के महू पहुंचे। यहां डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जन्मस्थल पर वे राहुल गांधी के साथ श्रद्धा सुमन अर्पित करके राहुल गाँधी के साथ एक जनसभा में भी शामिल हुए। इसके बाद मुख्यमंत्री इंदौर हवाई अड्‌डा पहुंचेंगे। जहां उन्हें गुजरात के भावनगर के लिए उड़ान भरनी है।

See also  CG NEWS : आज बस्तर आएंगी प्रियंका गांधी, सीएम बघेल दिल्ली दौरे पर, प्रियंका के साथ सीधे आएंगे जगदलपुर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।