Horoscope 29 November 2022 : ये राशि वाले भावनाओं में बहकर न लें कोई निर्णय, जानें क्या कहते है आपके सितारे
Horoscope 29 November 2022 : ये राशि वाले भावनाओं में बहकर न लें कोई निर्णय, जानें क्या कहते है आपके सितारे

टीआरपी डेस्क। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

राशिफल-

मेष राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पिता के स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। पैतृक संपत्ति पर भी ध्यान दें। कोर्ट-कचहरी से बचें। प्रेम व संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार की स्थिति भी मध्यम है।

वृषभ राशि- यात्रा से बचें। धार्मिक अनुष्ठान में अतिशय से बचें। प्रेम व संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से मध्यम समय कहा जाएगा। श

मिथुन राशि- एक दिन और जोखिम भरा है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम व संतान की स्थिति मध्यम है। नई शुरुआत न करें। व्यापार मध्यम दिख रहा है।

कर्क राशि- उदर रोग से परेशान हो सकते हैं। पार्टनरशिप में दिक्कत हो सकती है। जीवनसाथी के कोई बड़ी बहस या बड़ी दिक्कत हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। प्रेम व संतान और व्यापार मध्यम दिख रहा है।

See also  वरीयान और परिघ योग का संयोग, जानें आज कैसा रहेगा राशिफल

सिंह राशि- शत्रु उपद्रव संभव है लेकिन शत्रु शमन भी संभव है। प्रेम व संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार आपका ठीक ठाक दिख रहा है।

कन्या राशि- भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। प्रेम में तूतू-मैंमैं का संकेत है। बच्चों की सेहत खराब रहने से मन परेशान रह सकता है। स्वास्थ्य ठीक ठाक रहेगा। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ दिख रहा है। व्यापार अच्छा दिख रहा है।

तुला राशि- घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार रहेगा। घरेलू सुख बाधित रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम है। रक्तचाप ऊपर-नीचे रहेगा। प्रेम व संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक ठाक चलता रहेगा।

वृश्चिक राशि- व्यापार में उन्नत संभव है। लेकिन कंधे से ऊपर परेशानी रहेगी। प्रेम व संतान की स्थिति अच्छी हो चुकी है। कुल मिलाकर अच्छा समय लेकिन स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

धनु राशि- धनु राशि के जातक जुबानी तौर पर ऐसी भाषा का प्रयोग कर जाएंगे कि अपनों में बहस शुरू हो सकती है। धन हानि के संकेत हैं, उसमें ध्यान देने की आवश्यकता है। बाकी स्वास्थ्य ठीक रहेगा। प्रेम व संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय कहा जाएगा।

See also  आज बन रहा सम सप्तक योग, जानें किन राशि वालों को होगा लाभ और किसे करना पड़ेगा चुनौती का सामना

मकर राशि- नकारात्मक और सकारात्मक चीजें दोनों साथ चलती रहेंगी। स्वास्थ्य ऊपर नीचे चलता रहेगा। प्रेम व संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी सही चलता रहेगा।

कुंभ राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम व संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय रहने वाला है।

मीन राशि- आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किसी विशेष समाचार की प्राप्ति होगी। लेकिन एक भ्रामक समाचार भी मिल सकता है। प्रेम व संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी बहुत अच्छा दिख रहा है।