नई दिल्ली। दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के सर्वर पर हाल ही में साइबर हमला (Cyber Attack) हुआ था। अब शहर के एक और बड़े अस्पताल सफदरजंग हॉस्पिटल (Safdarjung Hospital) में भी साइबर अटैक हुआ है।

हैकर्स ने सफदरजंग अस्पताल के सर्वर पर साइबर अटैक किया है। एम्स हैकिंग मामले में चीन पर आरोप लगे थे कि चीन में बैठे हैकर्स ने इसको अंजाम दिया है। लेकिन इस बीच दिल्ली का सफदरजंग अस्पताल भी इसकी चपेट में आ गया है।

सफदरजंग अस्पताल के सर्वर पर साइबर हमला

हालांकि, सफदरजंग अस्पताल के सर्वर की हैकिंग का अटैक उतना गंभीर नहीं है। संभावना है कि इस साइबर हमले में डेटा लीक नहीं होगा क्योंकि सफदरजंग हॉस्पिटल का अधिकतर काम मैनुअल मोड पर चलता है।

हॉस्पिटल के सर्वर का कुछ हिस्सा प्रभावित

सफदरजंग हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर बीएल शेरवाल ने बताया कि साइबर अटैक उच्च स्तर का नहीं है। हॉस्पिटल के सर्वर का कुछ भाग ही प्रभावित हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि हैकर्स ने कुछ दिन पहले ही हॉस्पिटल प्रणाली को प्रभावित किया था। तब सर्वर 1 दिन के लिए डाउन हो गया था।

See also  पुलवामा में 16 घंटे तक चली मुठभेड़, जैश के चार आतंकी ढेर

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।