दिसंबर में सस्ती हुई ये गाड़ियां, हो सकती है 65 हजार रुपये तक की बचत

ऑटो डेस्क। अगर आप नए साल से पहले नई गाड़ी खरीदना चाहते हैं तो बता दें कि आपके पास हजारों रुपये बचाने का बढ़िया मौका है। दिसंबर शुरू होते ही कई कार कंपनियों ने ऑफर्स देने शुरू कर दिए हैं। बता दें कि टाटा मोटर्स दिसंबर में अपने चुनिंदा मॉडल्स पर 65 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। दिसंबर में Tata Tiago, Tata Nexon और Tata Tigor समेत अन्य मॉडल्स पर छूट दी जा रही है, आइए आपको बताते हैं कि किस मॉडल आपको दिसंबर में कितने रुपये का फायदा मिलने वाला है।

Tata Tiago और Tigor पर मिलेगी इतनी छूट

टाटा की इन दोनों ही गाड़ियों पर 38 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है, यानी आप दिसंबर में 5 सीटर वाली इन दोनों ही हैचबैक गाड़ियों पर बंपर बचत कर सकते हैं। इसमें 20 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 3 हजार रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और चुनिंदा मॉडल्स पर 15 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है।

See also  Apple ने किया अपना नया प्रोडक्ट लांच, IPhone 12 के रेट में आई गिरावट, देखें नए मॉडल की स्पेसिफिकेशन

Tata Harrier और Safari पर बचाएं इतने रुपये

टाटा मोटर्स की इन दोनों ही एसयूवी गाड़ियों पर 65 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसमें 5 हजार रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट, चुनिंदा मॉडल्स पर 30 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 30 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है।

मगर आप Tata Nexon EV Prime या फिर Tigor EV या Tata Nexon EV Max में से किसी भी कार को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपको डिस्काउंट का फायदा नहीं मिलेगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।