Accident Chlorine gas leaked in swimming, more than 10 children unconscious, hospitalized
Accident Chlorine gas leaked in swimming, more than 10 children unconscious, hospitalized

विजयवाड़ा। Accident: आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा जिले में एक नगरपालिका स्विमिंग पूल में अचानक क्लोरीन गैस रिसाव हो गया है, जिससे 8 से 14 वर्ष की आयु के 10 से ज्यादा बच्चों बेहोश हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक बीमार छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Accident: समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार जब बच्चे स्विमिंग पूल में ट्रेनिंग ले रहे थे, उसी दौरान पूल में क्लोरीन लीक होने से बच्चे गंभीर रूप से बीमार हैं। बताया जा रहा है कि, सभी बच्चे 50 मीटर के पूल में तैर रहे थे, इसी दौरान 25 मीटर के पूल के एक टैंकर से क्लोरीन गैस का रिसाव हुआ। स्विमिंग पूल अकादमी के पर्यवेक्षक ने बताया कि सभी छात्र 11 दिसंबर को एलुरु में होने वाली प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे थे, तभी ये हादसा हुआ।

Accident Chlorine gas leaked in swimming, more than 10 children unconscious, hospitalized
Accident Chlorine gas leaked in swimming, more than 10 children unconscious, hospitalized

10 बच्चे अस्पताल में भर्ती, एक की हालत गंभीर

Accident: 10 बीमार बच्चों को सरकारी अस्पताल में इलाज के भर्ती किया गया है वहीं 1 बच्चे को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया और बाद में एक सरकारी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। अब इस छात्र की तबीयत भी स्थिर बताई जा रही है।

See also  VIP रोड पर हादसे रोकने पुलिस ने चलाया अभियान, नशे में वाहन चलाते अनेक पकड़ाए, अब लायसेंस होगा निलंबित

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।