रायपुर : राजधानी रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में नए कुलपति का चयन होना है। ऐसे में विश्वविद्यालय के नए कुलपति के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। बता दें कि वर्तमान में पदस्थ कुलपति का कार्यकाल मार्च 2023 में खत्म हो जाएगा। ऐसे में नए कुलपति के लिए चयन समिति का गठन किया जा रहा है। समिति 3 व्यक्तियों का पैनल तैयार करेगी लेकिन अंतिम निर्णय राज्यपाल लेंगी। नए कुलपति के दौर में इस बार विश्वविद्यालय के कई प्रोफेसर शामिल है।

See also  CG News: तालाब के दलदल में फंसकर हाथी शावक की मौत, गोमर्डा अभयारण्य का मामला