नई दिल्ली/अहमदाबाद। TMC leader Saket Gokhale arrested: क्राउड फंडिंग मामले में टीएमसी नेता साकेत गोखले को गुजरात पुलिस ने तीसरी बार गिरफ्तार किया है। शीर्ष अधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार साकेत गोखले को क्राउड फंडिंग से जुटाए गए पैसे के ग़लत इस्तेमाल करने के मामले में गिरफ़्तार किया गया है।

गोखले को अहमदाबाद की साइबर क्राइम टीम ने गिरफ़्तार किया है। शुक्रवार दोपहर तक अहमदाबाद की साइबर क्राइम टीम उन्हें अहमदाबाद लेकर पहुंचेगी। बता दें कि ये तीसरा मौका है जब गुजरात पुलिस ने साकेत गोखले को गिरफ़्तार किया है। इससे पहले छह दिसंबर को गुजरात पुलिस ने साकेत गोखले को फ़ेक न्यूज़ फैलाने के मामले में गिरफ़्तार किया था।

See also  रेल यात्रियों के लिए Railway की नई सौगात, सालभर बाद फिर शुरू की ये सुविधा

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।