रायपुर। भाजपा विधायक ने सदन में आबकारी विभाग की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या रायपुर से जाकर कोई आरक्षक राजनांदगांव में कार्रवाई कर सकता है क्या? वहीं उन्होंने एक अन्य सवाल उठाते हुए कहा कि एक बाइक में तीन युवक सवार हो और 10 पेटी की शराब ले जाने की कार्रवाई हो सकती है क्या ? भाजपा विधायक ने इस दौरान कहा कि निजी दुश्मनी निकालने के लिए 8वीं के छात्र के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया। इस मामले में तीन महीने छात्र जेल में रहा।

इस मामले में भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने दोषी अधिकारी पर कार्रवाई करने की मांग के साथ-साथ छात्र को मुआवजा देने की मांग की। सदन में इस मामले में मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि जांच के बाद जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जायेगी। इस मामले में सदन में जोरदार हंगामा हुआ। नेता प्रतिपक्ष ने भी इस मामले में कार्रवाई के साथ-साथ छात्र को मुआवजा देने की मांग की।

See also  हाई कोर्ट में राज्य सरकार या फिर मुकेश गुप्ता जीतेंगे, फैसला सुरक्षित

इस मामले में भाजपा विधायक रंजना के साथ वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर और नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के साथ विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।