रायपुर। CG News: छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय में खाली हुई सीटों के लिए 9 जनवरी को मतदान शुरू हो गया है। पंचायत के लिए मतदान सुबह 7 बजे से 3 बजे तक होगा। इसके बाद वोटों की गिनती होगी।

CG News: नगरीय निकाय के लिए सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे। इनकी मतगणना 12 जनवरी की सुबह 9 बजे से होगी। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर वोटरों की लाइन लगी हुई है।

CG News: निकाय में 15 पार्षदों के रिक्त पद

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, नगर पालिका उप निर्वाचन 2022-23 के तहत राज्य के 12 जिलों के 14 नगरीय निकायों में मतदान होना है। इनमें 15 पार्षद पदों के लिए 38 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में है।

वहीं राज्य में एक जिला पंचायत सदस्य, 10 जनपद पंचायत सदस्य, 127 सरपंच और 597 पंच सहित 735 रिक्त पदों पर मतदान होगा। नगर पालिक निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के निर्वाचन दलीय आधार पर होंगे। मतदान मतपत्र द्वारा मतपेटी से कराया जाएगा।

See also  कवर्धा में कोटवार की पीट-पीट कर हत्या, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इन निकायों में मतदान

निकाय वार्ड उम्मीदवार की संख्या
बिलासपुर नगर निगम 16 3
नगर पंचायत बलौदा 5 2
नगर पंचायत नया बारद्वार 7 2
नगर निगम रायगढ़ 27 5
नगर पंचायत प्रेमनगर 12 3
नगर पंचायत लखनपुर 14 2
नगर परिषद मनेंद्रगढ़ 3 2
नगर निगम चिरमिरी 22 3
नगर परिषद बलौदाबाजार 5 2
नगर पंचायत आमदी 2 2
नगर पंचायत आमदी 9 2
नगर पंचायत डोंगरगांव 1 2
नगर परिषद डोंगरगढ़ 6 2
नगर परिषद कवर्धा 19 4
नगर पंचायत पखांजूर 13 2

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।