रायपुर : छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों सेन कोरोना के आंकड़े कम हो गए थे। देश में लगभग कोरोना खत्म हो गया था ।लेकिन एक बार फिर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। एक बार फिर एक साथ 6 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। सभी मरीजों को घर में रहकर इलाज करवाने की सलाह दी गई है और उनके सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में कल 1 हजार 602 सैंपलों की जांच हुई। इनमे से 6 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए। ये सभी मरीज प्रदेश की राजधानी रायपुर में मिले हैं। प्रदेश के अन्य किसी भी जिले में एक भी मरीज नहीं मिला है। प्रदेश में कोरोना की औसत पॉजिटिव दर 0.37 प्रतिशत हो चुकी है। वहीं राजधानी में एक साथ 6 मरीजों के मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

See also  CG Cabinet Meeting : आचार संहिता हटने के बाद साय कैबिनेट की पहली बैठक आज, इन मामलों में अहम फैसले ले सकती है सरकार