Big News

 रायपुर। बीजापुर जिले से बड़ी घटना सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार IED की चपेट में आने से सीआरपीएफ के ASI गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायल एएसआई का नाम मोहम्मद असलब बताया जा रहा है।

बता दें कि बीजापुर-सुकमा सड़क पर पेगड़ापल्ली के पास माओवादियों ने पहले से ही IED प्लांट कर रखा था। शनिवार सुबह सर्च आपरेशन में लगे CRPF 153 बटालियन के जवान निकले हुए थे। इसी दौरान कैंप से कुछ ही दूरी पर माओवादियों द्वारा लगाए गए प्रेशर बम की चपेट में CRPF के ASI आ गए। IED पर पैर रखते ही जोरदार विस्फोट हो गया।

घायल ASI को बासागुड़ा के अस्पताल लाया गया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए एयरलिफ्ट करा कर रायपुर लाया जाएगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर, कू पर

See also  कसडोल से संदीप साहू रिकॉर्ड 15000 मतों से आगे, दर्ज कर सकते हैं बड़ी जीत

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।