World-Oldest-Person-Lucille-Randon-Died
World-Oldest-Person-Lucille-Randon-Died

नई दिल्ली।World Oldest Person Lucille Randon Died: दुनिया के सबसे उम्रदराज ल्यूसिल रैंडन का 118 साल की उम्र में निधन हो गया है। Lucille Randon का जन्म प्रथम विश्व युद्ध शुरू होने के एक दशक पहले 11 फरवरी 1904 को दक्षिणी फ्रांस में हुआ था। फ्रांस की मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक Lucille Randon बीते कुछ समय से उम्र संबंधित बीमारियों से पीड़ित थी और अस्पताल में भर्ती थी और इलाज के दौरान नींद में ही उनकी शांति से मौत हो गई।

World-Oldest-Person-Lucille-Randon-Died

World Oldest Person Lucille Randon Died: अपनी मौत के बाद Lucille Randon दुनिया भर की मीडिया में सुर्खियों में आ गई है और हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर Lucille Randon की लाइफ स्टाइल कैसी थी और इतनी लंबी उम्र का आखिर राज क्या था। ल्यूसिल रैंडन का इलाज करने वाले डॉक्टरों और हेल्थ एक्सपर्ट का भी कहना है कि लंबी उम्र के लिए जीन बहुत छोटी भूमिका निभाते हैं और यह आहार और जीवन शैली जैसे पर्यावरणीय कारक से भी प्रभावित होते हैं।

See also  India New Zealand T20 Series: भारतीय टी20 स्क्वॉड में बड़ा बदलाव, श्रेयस-बिश्नोई की हुई एंट्री, चोटिल वॉशिंगटन सुंदर हुए बाहर

World Oldest Person Lucille Randon Died: लंबे जीवन का रहस्य: ज्यादा मत खाओ

स्वस्थ और लंबे जीवन के बीच कैलोरी का विशेष संबंध हैं। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार सामान्य कैलोरी सेवन में 10-50 प्रतिशत की कमी से करके भी अपना जीवनकाल बढ़ाया जा सकता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि कम कैलोरी सेवन और लंबी उम्र के बीच एक संबंध है, जो बीमारियों की कम संभावना के कारण होता है। डाइट कम करने से मोटापा और आंत की चर्बी को कम करने में भी मदद करता है।

World Oldest Person Lucille Randon Died: हेल्दी प्रोटीन का ज्यादा सेवन

लंबी उम्र जीने के लिए अपने भोजन में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा लेना चाहिए। प्रोटीन शरीर के निर्माण में मदद करता है। यदि आप हाई प्रोटीन डाइट लेते हैं तो साथ में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और अन्य लाभकारी यौगिक भी शरीर को मिलते हैं, जो शरीर के लिए लाभकारी होते हैं। हाई प्रोटीन डाइट से ब्लड प्रेशर, सूजन, मधुमेह, पेट की चर्बी के स्तर को कम करने में मदद मिलती है।

See also  Mission 2023: राजनांदगांव और कवर्धा में राहुल और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की चुनावी सभा आज

World Oldest Person Lucille Randon Died: रोज 40 मिनट एक्सरसाइज जरूरी

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रोज करीब 40 मिनट कार्डियो एक्सरसाइज जरूर करना चाहिए। नियमित कसरत करने से शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती है, इसके अलावा शरीर से टॉक्सिन भी पसीने के साथ बाहर निकल जाता है।

World Oldest Person Lucille Randon Died: धूम्रपान का सेवन करने से बचें

धूम्रपान बहुत सारी बीमारियों और व्याधियों से संबंधित है, जो जानलेवा और खतरनाक स्थितियों का कारण बन सकता है और कई बार तो मृत्यु भी हो सकती है। कई शोध में ये पता चला है कि लगातार धूम्रपान करने से 10 साल उम्र कम हो सकती है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।