भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला आज इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी और टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल के शतकों की मदद से टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में 385/9 का स्कोर बनाया। गिल ने 78 गेंदों पर 112 रन बनाए जबकि रोहित ने 85 गेंदों पर 101 रन की पारी खेली। दोनों के अलावा हार्दिक पंड्या ने भी अच्छी बैटिंग की। उन्होंने 38 गेंदों पर 54 रन बनाए। इसी के साथ हार्दिक पंड्या ने अपनी 9वीं हॉफ सेंचुरी पूरी की न्यूजीलैंड की ओर से जैकब डफी और ब्लेयर टिकनर ने 3-3 विकेट लिए।शुभमन गिल 78 गेंद में 112 रन बनाकर आउट हुए।

ऐसे गिरे टीम इंडिया के विकेट

पहला: रोहित शर्मा को ब्रेसवेल ने बोल्ड कर दिया।

दूसरा : गिल को ब्लेयर टेकनर ने कॉन्वे के हाथों कैच कराया।

See also  Team India Schedule: 6 महीने में 3 देशों की मेजबानी करेगा भारत, जानिए पूरा शेड्यूल

तीसरा : ईशान किशन रनआउट हो गए।

चौथा : जैकब डफी की बॉल पर विराट कोहली वाइड मिडऑफ में खड़े फिन एलेन को कैच दे बैठे।

पांचवां : सूर्या जैकब की बॉल पर लॉन्ग ऑन पर कॉन्वे के हाथों कैच हुए।

छठा : टेकनर ने सुंदर को डेरिल मिचेल के हाथों कैच कराया।

सातवां : शार्दुल ठाकुर टेकनर की बॉल को विकेट के पीछे खेलना चाहते थे, लेकिन टॉम लैथम के हाथों कैच हुए।

आठवां : पंड्या डफी की बॉल पर कॉन्वे को कैच दे बैठे।

नौवां : आखिरी बॉल पर कुलदीप यादव रन आउट हुए।

रोहित शर्मा ने पूरा किया 30वां वनडे शतक

कप्तान रोहित शर्मा 30वां वनडे शतक पूरा करने के बाद आउट हुए। उन्होंने 85 गेंद पर 101 रन की शानदार पारी खेली। रोहित को माइकल ब्रेसवेल ने बोल्ड कर दिया। रोहित ने गिल के साथ 157 गेंदों पर 212 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने वनडे में बतौर फुलटाइम ओपनर 10 साल पूरे कर लिए हैं। वे पारी की शुरुआत करते हुए 55.93 के एवरेज और 92.71 के स्ट्राइक रेट से 7663 रन बना चुके हैं।

See also  श्रीलंका के खिलाफ साल के पहले वनडे में बने 17 रिकॉर्ड्स,जानें किस भारतीय खिलाड़ी ने कितने रिकॉर्ड बनाए

दोनों की प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, कुलदीप यादव और यजुवेंद्र चहल।

न्यूजीलैंड: ड्वेन कॉन्वे, फिन एलेन, हेनरी निकोलस, डेरिल मिचेल, टॉम लॉथम, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, लोकी फर्ग्युसन, जैकब डफी, मिचेल सेंटनर और ब्लेयर टेकनर।