रायपुर। राजस्व प्रकरणों की लेटलतीफी पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सख्त नाराजगी जताई है। उन्होंने दो टूक निर्देश देते हुए कहा है कि राजस्व प्रकरणों में देरी पाए जाने पर सीधे कलेक्टरों पर कार्रवाई होगी। इस संदर्भ में उन्होंने चीफ सेक्रेटरी को सीधी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि राजस्व प्रकरणों में किसी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने तमाम राजस्व प्रकरणों के त्वरित निपटान के भी निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को निर्देश जारी कर कहा है कि जिस तरह की देरी राजस्व प्रकरणों में हो रही है, वह किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राजस्व प्रकरणों की समीक्षा मुख्यमंत्री फरवरी के आखिरी सप्ताह में करेंगे। इस दौरान नामांकन, सीमांकन और डायवर्सन समेत तमाम राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की जाएगी और गड़बड़ी पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई भी होगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  हिटलरी गुमान से दिए हर हिटलर फरमान का होगा पुरजोर विरोध, भाजयुमो ने दिखाए तल्ख तेवर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।