रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी नोक-झोंक देखने

को मिली। धान खरीदी के मुद्दे पर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया और सदन से वॉक आउट कर दिया। विपक्ष

ने सत्ता पक्ष पर किसानों के साथ अनदेखी और धोखा का आरोप लगाया।

 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार किसानों को ठग रही है। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि सरकार

को यह बताना चाहिए कि कब तक किसानों के खाते में पैसे पहुंच जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर सरकार

किसानों के साथ किया वादा पूरा नहीं कर पा रही है तो हाथ जोड़कर उनसे माफी मांग लेनी चाहिए।

 

छत्तीसगढ़ी में सदस्यों ने किया सवाल-जवाब :

विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने सदन में छत्तीसगढ़ भाषा दिवस की बधाई दी। उन्होंने सभी सदस्यों से

छत्तीसगढ़ में प्रश्न पूछने और जवाब देने का आग्रह किया। सचिवालय को भी छत्तीसगढ़ी में काम करने का

निर्देश दिया गया। सदन में संसदीय कार्यमंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि राज्य गठन के 19 साल बाद छत्तीसगढ़ियों

See also  Loan Moratorium: सुप्रीम कोर्ट ने सरकार व RBI को दिया एक हफ्ते का समय, मांगा ब्योरा

की सरकार महसूस हुई है।

 

पहली बार राज्य में छत्तीसगढ़ के त्योहार की छुट्टी दी गई। छत्तीसगढ़ी भाषा का आज मान-सम्मान बढ़ा है।

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि सभी लोग छत्तीसगढ़ी में प्रश्न करें और जवाब दें। इसी भावना के

साथ पिछली सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ी राजभाषा लाई गई थी। इसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं। छत्तीसगढ़ी

राजभाषा तो बन गया लेकिन काम काज का भाषा नहीं बन पाया है। इसके लिए हम सब को मिल कर काम

करना होगा।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।