पटना। बिहार के मोतिहारी में एनआईए की टीम ने छापेमारी की बड़ी कार्रवाई की है। एनआईए ने आज पुलिस के सहयोग से छापेमारी की है। छापेमारी के बाद एनआईए ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक तीनों लोगों को गुप्त स्थान पर हिरासत में रखा गया है।

माना जा रहा है कि पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें से एक पीएफआई सरगना भी है। तीन लोगों को गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि हार पुलिस मुख्यालय के एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने की है। बिहार पुलिस और एनआईए की टीम संयुक्त रूप से गिरफ्तार किए गए तीन लोगों से पूछताछ कर रही है।  हालांकि अब तक ये सामने नहीं आया है कि पीएफआई सदस्यों के खिलाफ किस मामले में एनआईए ने ये कार्रवाई की है। बता दें कि एनआईए बिहार में पीएफआई को लेकर काफी सख्ती बरत चुकी है। पीएफआई के खिलाफ पहले भी एनआईए ने कई बार कार्रवाई की है।

See also  अब इंसाफ के लिए 24 घंटे खुलेगी अदालत, लीगल इमरजेंसी पर CJI सूर्यकांत ने लिया बड़ा फैसला

वायरल हुआ था वीडियो

गौरतलब है कि हाल ही में जब नेपाल से आई शीला को अयोध्या ले जाया जा रहा था तो पीएफआई के एक ट्रेनर ने आपत्तीजनक वीडियो को फेसबुक पर अपलोड किया था। इस ट्रेनर का नाम उस्मान बताया गया है। इस वीडियो में ट्रेनर ने कई आपत्तिजनक बातें कही थी। ये वीडियो काफी वायरल हुआ था।