नई दिल्ली। Adani Group: हिडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के लगातार नुकसान में आई अडानी ग्रुप को मॉरीशस की रेगुलेटर फाइनेंसियल सर्विस कमीशन ने क्लीन चिट दे दिया है। मॉरीशस की रेगुलेटर फाइनेंसियल सर्विस कमीशन (FSC) ने कहा है कि उसे अडानी समूह से जुड़ी 38 कंपनियों और 11 ग्रुप के फंडों में कोई भी कानून का उल्लंघन नहीं मिला है।

Adani Group: बता दें कि अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग ने 24 जनवरी को पब्लिश अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि अरबपति गौतम अडानी ने अपनी लिस्टेड कंपनियों के शेयरों की कीमतों में हेरफेर करने के लिए मॉरीशस स्थित शेल कंपनियों का इस्तेमाल किया है।

Adani Group: एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के अनुसार, फाइनेंसियल सर्विस कमीशन के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर धनेश्वरनाथ विकास ठाकुर ने बताया, मॉरीशस में उस (अडानी) समूह से जुड़ी सभी इकाइयों का शुरुआती आकलन और जमा की गई जानकारी के आधार पर अब तक हमें नियमों को तोड़ने वाले सबूत नहीं मिले हैं।

See also  हिंडनबर्ग मामले में अदालत क्यों नहीं जाती कांग्रेस : अमित शाह 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।