ips

रायपुर। 2021 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के IPS अफसरों की हैदराबाद पुलिस अकादमी में ट्रेनिंग पूरी हो गयी है। जिसके बाद अब छत्तीसगढ कैडर के 7 अफसरों को प्रदेश के अलग-अलग जिलों में फील्ड ट्रेनिंग के लिए पोस्टिंग दी गयी है। नई पोस्टिंग के बाद ये नव चयनित अधिकारी अब IG, ADG व SP रैंक के स्तर के अधिकारियों की निगरानी में पुलिसिंग के गुर सीखेंगे।

होम कैडर के IPS आकाश कुमार शुक्ला को फील्ड ट्रेनिंग के लिए रायपुर में पोस्टिंग दी गयी है। उनके मेंटर आईजी अजय यादव और ट्रेनर SSP प्रशांत अग्रवाल होंगे। वहीं चिराग जैन को पोस्टिंग सरगुजा में दी गयी है, जहां उनके मेंटर आईजी रामगोपल गर्ग होंगे, जबकि ट्रेनर एसपी भावना गुप्ता होंगी। उसी तरह अमन कुमार रमन कुमार झा को बिलासपुर में फील्ड पोस्टिंग मिली है। उनके मेंटर आईजी बीएल मीणा और एसपी ट्रेनर संतोष कुमार सिंह होंगे। रविंद्र कुमार मीणा को बस्तर में पोस्टिंग मिली है, उनके मेंटर आईजी सुंदरराज पी होंगे, जबकि ट्रेनर एसपी जितेंद्र मीणा होंगे।

See also  इंटर्न डॉक्टर ने की आत्महत्या, सिम्स हॉस्टल में लटकी मिली लाश, मचा हड़कंप…

रोहित कुमार शाह को कोरबा में पोस्टिंग मिली है, जिनके मेंटर एडीजी प्रदीप गुप्ता होंगे, जबकि एसपी ट्रेनर उदय किरण होंगे। उदित पुष्कर को रायगढ़ ट्रेनिंग के लिए भेजा गया है, उनके मेंटर एडीजी विवेकानंद सिन्हा होंगे, जबकि एसपी ट्रेनर सदानंद कुमार होंगे। वहीं उमेश प्रसाद गुप्ता को दुर्ग भेजा गया है, उनके मेंटर आईजी आनंद छाबड़ा और एसपी ट्रेनर अभिषेक पल्लव होंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।