THAG RJN

राजनांदगांव। घरेलु और इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों में भारी छूट का झांसा देकर लोगों से मोटी रकम लेकर फरार होने वाले बहुचर्चित अमन ट्रेडर्स के संचालक को पुलिस ने झारखंड से गिरफ्तार किया है। आरोपी मूलत: तमिलनाडु का रहने वाला है। अमन ट्रेडर्स के संचालक के तौर पर आरोपी 60 से 70 लोगों से लाखों रूपये ठगी कर फरार हो गया था।

पिछले साल दिसंबर के महीने में राजनांदगांव के तुलसीपुर में अमन ट्रेडर्स के संचालक पदनाभम कलप्पन ने 25 प्रतिशत की छूट देकर लोगों को सस्ता सामान देने के नाम पर एडवांस जमा कराया। संचालक ने एक स्कीम के तहत लोगों को झांसे में रखकर 12 दिन के भीतर फ्रीज, वाशिंग मशीन, आलमारी समेत अन्य दैनिक उपयोग के सामान देने के लिए बकायदा रसीद भी दिया। 12 दिन बाद एकाएक संचालक गायब हो गया, जब यह बात लोगों को पता चला तो उनके होश उड़ गए। इस मामले को लेकर ठगी के शिकार लोगों ने काफी हंगामा भी किया था।

See also  अब हॉस्पिटैलिटी चेन ओयो में भी होगी छंटनी, स्ट्रक्चर में आएगा बड़ा बदलाव

ठगी की एक और दुकान चलाते पकड़ा गया

ठगी की शिकार एक महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी की सरगर्मी से तलाश शुरू की। पुलिस को आरोपी के झारखंड के धनबाद में होने की जानकारी मिली। वहां पर भी आरोपी ठगी की नियत से दुकान का संचालन कर रहा था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़कर पूछताछ किया।

तीन राज्यों में की ठगी

जांच में पता चला कि उक्त आरोपी पदनाभम कलप्पन के खिलाफ मध्यप्रदेश के हरदा जिले और राजस्थान के अलवर में भी लोगों को ठगने के मामले में अपराध दर्ज है। तीन राज्यों में आरोपी ने लोगों को ठगा है।

पुलिस के मुताबिक राजनांदगांव शहर में लगभग 65-70 लोगों से 4 लाख रुपए लेकर आरोपी गायब हो गया था। पुलिस इस मामले में और भी जांच कर रही है। गौरतलब है कि पूर्व में छत्तीसगढ़ के कई शहरों में इसी तरह भारी छूट पर दुकान खोलकर लोगों से ठगी की जा चुकी है। उस दौरान भी दक्षिण भारत के कुछ लोगों ने यह कारनामा किया था, संभव है कि पदनाभम कलप्पन भी उसी गिरोह का हिस्सा हो। उससे पूछताछ के दौरान छत्तीसगढ़ में पूर्व में हुई वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।

See also  स्कूटी पर निकले डिप्टी सीएम अरुण साव, बिलासपुर में विकास कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को लगाई फटकार

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर