तिरुवनंतपुरम। दुबई से आज तिरुवनंतपुरम आ रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान के उतरने के दौरान पायलट ने कुछ समस्या महसूस होने के बाद यहां हवाई नियंत्रण कक्ष  से मदद मांगी। एअरलाइन के सूत्रों ने यह जानकारी दी। 

सूत्रों ने कहा कि पायलट को विमान के उतरने के समय कुछ असामान्य लगा और उसने एटीसी से सहायता मांगी। निर्धारित समय पर सुबह साढ़े छजे यह विमान सामान्य ढंग से विमानतल पर उतरा। पायलट ने किसी भी आपात स्थिति की घोषणा नहीं की।

उन्होंने बताया कि विमानतल पर उतरने के बाद आईएक्स 540 एअर इंडिया एक्सप्रेस उड़ान की जांच करने पर पाया गया कि विमान के अगले हिस्से के पहिये की ऊपरी सतह हट गयी थी। सूत्रों ने कहा कि इसमें गंभीर स्थिति जैसी कोई बात नहीं है। उन्होंने बताया कि विमान से सभी यात्री सुरक्षित ढंग से उतरे। 

See also  Israel-Iran Tensions: खतरे में हैं 22 हजार भारतीय, एडवाइजरी जारी

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।