रायपुर : देश के कई राज्यों में लगातार गर्मी बढ़ रही है। वहीं होली के बाद कई राज्यों के मौसम में बदलाव हुआ है और लगता गर्मी बढ़ रही है। छत्तीसगढ़ में भी तापमान बढ़ने लगा है। मौसम विभाग की तरफ से जारी तजा रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के सभी जिलों का तापमान सामान्य से अधिक है। वहीं इस वर्ष रिकॉर्ड तोड़ करनी पढ़ने वाली है। सबसे ज्यादा तापमान महासमुंद में 37.2 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, सबसे कम तापमान कबीरधाम जिले में 12.7 डिग्री दर्ज किया गया।

बता दें प्रदेश के कई शहरों में तापमान में बढ़त देखी जा रही है। राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री तक दर्ज किया गया, वहीं प्रदेश के अन्य शहरों बिलासपुर में 35.3, पेंड्रा रोड में 32.1, अंबिकापुर में 31.2, जगदलपुर में 34.2, दुर्ग में 35.2, राजनांदगांव में 36 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। CG Latest Weather Update

See also  WPL 2023 : महिला प्रीमियर लीग में RCB की मेंटर बनीं सानिया मिर्जा, कहा- ऑफर पाकर हैरान…