Rahul Gandhi Defamation Case: ‘मोदी सरनेम’ मामले में राहुल गांधी के खिलाफ सूरत कोर्ट द्वारा दो साल की सजा सुनाये जाने के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं राहुल गांधी के खिलाफ सजा का ऐलान होने के बाद प्रियंका गांधी मोदी सरकार जमकर बरिसी है। प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने ट्वीट कर लिखा, डरी हुई सत्ता की पूरी मशीनरी साम, दाम, दंड, भेद लगाकर @RahulGandhi जी की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है. मेरे भाई न कभी डरे हैं, न कभी डरेंगे। सच बोलते हुए जिये हैं, सच बोलते रहेंगे। देश के लोगों की आवाज उठाते रहेंगे। सच्चाई की ताकत व करोड़ों देशवासियों का प्यार उनके साथ है।

प्रियंका से पहले राहुल गांधी ने खुद के खिलाफ सजा के ऐलान के बाद ट्वीट किया. राहुल गांधी ने लिखा, मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है। सत्य मेरा भगवान है, अहिंसा उसे पाने का साधन, – महात्मा गांधी

See also  राहुल गांधी ने संसद भवन के उद्धघाटन को बताया राज्याभिषेक, पहलवानों को लेकर किया ट्वीट