रायपुर। नवनिर्मित श्री दिगम्बर जैन मंदिर अमलतास कैंसल कचना रायपुर मे आज भगवान 1008 श्री मुनिसुव्रत नाथ जी की 51 इंच काले पाषाण से बनी प्रतिमा एवं अन्य छोटी प्रतिमायें विराजमान की गयी। मंदिर के संरक्षक अजित जैन ने बताया की सभी प्रतिमाओ की प्रतिष्ठा अमरकंटक मे परम पूज्य आचार्य विद्यासागर महाराज की सानिध्य मे चल रहे पंचकल्याणक महामहोत्सव मे किया गया है।

तदुपरान्त सभी प्रतिमाओं को सड़क मार्ग सें लाकर श्री दिगम्बर जैन मंदिर अमलतास कैंसल कचना मे विराजमान किया गया है। आज सभी प्रतिमाओं का पूजन अभिषेक शांति धारा आरती की गयी इस अवसर पर प्रदीप जैन नरेन्द्र जैन शैलेंद्र जैन कुलदीप सिंघई विपिन जैन अशोक अनमोल जैन विनय जैन (सी. ए) डॉ. अमित जैन ममता जैन, संजय जैन, संजय जैन (सतना ) सुरेश मोदी, यशवंत जैन, राजीव जैन, राजेश रज्जन जैन, श्रेयश जैन बालू, राजीव जैन, विजय जैन, नविन जैन, बब्बल जैन, प्रणीत जैन, अनिक मोनू जैन, अजय रावका के साथ बाड़ी संख्या में धर्म प्रेमी बंधु महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित थे।

See also  Horoscope 5 August 2022 : इन राशि वालों को थोड़ा बचकर समय पार करने की जरूरत, पढ़े मेष से लेकर मीन तक का राशिफल

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।