गुजरात। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सूरत हवाई अड्डे पर पहुंच चुके है। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी बहन प्रियंका के साथ गुजरात के सूरत पहुंच चुके हैं। यहां से राहुल सूरत के सेशंस कोर्ट पहुंचेंगे।

बता दें कि आज राहुल गांधी मानहानि के केस में सुनाई गई सजा के खिलाफ अपील दाखिल करने वाले हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सूरत में कहा कि हमें न्यायपालिका पर भरोसा है। हम यहां अपनी एकता दिखाने आए हैं।

सीएम गहलोत ने कहा कि हम देश को बचाने के लिए ‘सत्याग्रह’ कर रहे हैं। देश देख रहा है कि इंदिरा गांधी के पोते और राजीव गांधी के बेटे राहुल गांधी के साथ आज कैसा व्यवहार किया जा रहा है। वही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने दावा किया है कि गुजरात की भाजपा सरकार कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को सूरत जाने से रोकने के लिए अवैध गिरफ्तारी कर रही है। उन्होंने आगे कहा है कि भाजपा का अलोकतांत्रिक चेहरा बार-बार बनेकाब हो रहा है।

See also  अदम्य साहस के लिए IPS आईके ऐलेसला सहित 8 पुलिसकर्मियों को पुलिस वीरता पदक

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।