रायपुर। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने कांग्रेस सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में जनता के हक के पैसों की लूट हो रही है। केवल पिछले वर्ष राज्य की कांग्रेस सरकार ने वैट और स्टेट जी एस टी से लगभग 18 हजार करोड़ की कमाई की है यह पिछले वर्ष की तुलना में 20 प्रतिशत ज्यादा है। पेट्रोल डीजल से भी राज्य ने रिकॉड कमाई की है लेकिन राज्य ने अपने कर से जनता को पेट्रोल डीजल के दामों में कोई राहत नही दी। केवल एक साल में ही राज्य ने पेट्रोल डीजल से 6,520 करोड़ कमा लिए । केवल साढ़े चार वर्षों में केंद्र की मोदी सरकार ने राज्य को लगभग 2 लाख करोड रुपए दिए हैं तो आखिर यह पैसा गया कहां?

अमित चिमनानी ने कहा राज्य की खुद की कमाई 20 प्रतिशत बढ़ी ,केंद्र की मोदी सरकार ने पांच गुना पैसा दिया लेकिन पैसा जनता तक नही पहुंचा, न राज्य ने अपने कर से पेट्रोल डीजल पर कोई राहत दी,न गरीबों का मकान बना, न गरीबों के घर में नल लगा, न गरीबों को केंद्र का भेजा चावल मिला, न संपत्ति कर माफ हुआ, न बेरोजगारी भत्ता मिला ,न नियमितीकरण हुआ न कांग्रेस के किए वादे अनुसार जनता को 20 लाख का मुफ्त इलाज मिला ,न 200 फूड प्रोसेसिंग फैक्ट्री लगी,न सड़के बनी,न पुल बने ,न स्टेडियम ,न ऑडिटोरियम बने,आखिरी पैसा गया कहां किसने इन पैसों की लूट की प्रदेश की जनता ये सवाल पूछ रही है।

See also  कृषि का विकास और किसानों का कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: भूपेश बघेल

अमित चिमनानी ने कहा राज्य की कांग्रेस सरकार ने जीएसटी के नाम पर हमेशा रोना रोती रही और केंद्र पर आरोप भी लगाती रही कि उन्हें नुकसान हो रहा है पर आंकड़े सामने आए हैं तो राज्य स्टेट जी एस टी में पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा कमाई करता हुआ दिखाई दे रहा है वर्ष 22/23 में राज्य में 11,284 करोड़ कमाए हैं जबकि 21/22 में 9,483 करोड़ कमाए थे इससे स्पष्ट होता है कि ज्यादा पैसे की कमाई करके जनता के सामने नुकसान होने की बातें कर जनता की हक के पैसों की लूट की जा रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।