Noora wrestling in Diggy-Scindia - दिग्गी को ज्योतिरादित्य ने कहा देशद्रोही, दिग्गी बोले पैदा न हो दूसरा सिंधिया
Noora wrestling in Diggy-Scindia - दिग्गी को ज्योतिरादित्य ने कहा देशद्रोही, दिग्गी बोले पैदा न हो दूसरा सिंधिया

टीआरपी डेस्क

मध्य प्रदेश में एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य के बीच जुबानी जंग हदें पार करने लगी हैं। दोनों दिग्गजों के बीच सियासी नूरा कुश्ती लम्बे वक्त से जारी है। शुक्रवार को उज्जैन पहुंचे दिग्विजय बोले-हे महाकाल! दूसरे सिंधिया कांग्रेस में पैदा न हों, तो ज्योतिरादित्य ने किया पलटवार, हे प्रभु! दिग्विजय जैसे देशविरोधी भारत में पैदा न हों। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है।

दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘हे प्रभु! हे महाकाल! दूसरे ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस में पैदा न हों।’ जवाब में सिंधिया ने इसी अंदाज में दिग्विजय सिंह पर पलटवार किया है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘हे प्रभु महाकाल! कृपया दिग्विजय सिंह जी जैसे देश विरोधी और मध्य प्रदेश के बंटाधार भारत में पैदा न हों।’

शुक्रवार को उज्जैन पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि 15 महीने में हमारे धनाढ्य विधायक कमाई में लग गए और बिक गए। हमारे अनुसूचित जाति-जनजाति के विधायकों को भी ऑफर आए थे। उन्होंने 25-25, 50-50 करोड़ के ऑफर ठुकरा दिए, लेकिन बड़े-बड़े महाराजा बिक गए। आगामी चुनाव में विशेष ख्याल रखेंगे कि इस बार हमारा प्रत्याशी टिकाऊ हो, ना कि बिकाऊ।

See also  Congress Will Start Election Campaign With Hath Jodo Yatra - कांग्रेस करेगी हाथ जोड़ो यात्रा से चुनाव अभियान प्रारंभ

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।