RBI Jobs 2023: भारतीय रिसर्व बैंक ने जनरल, डीईपीआर और डीएसआइएम विभागों में ग्रेड बी लेवल पर अधिकारियों की भर्ती के लिए आज अधिसूचना जारी कर दी है।

बैंक द्वारा जारी आरबीआइ ग्रेड बी नोटिफिकेशन 2023 के मुताबिक सामान्य विभाग के लिए 222, डीईपीआर के लिए 38 और डीएसआइएम के लिए 31 रिक्तियों की घोषणा की गई है। वहीं, कुल घोषित रिक्तियों में से 132 अनारक्षित हैं, शेष पद एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।

बता दें कि आरबीआई द्वारा नोटिफिकेशन जारी करने के साथ ही साथ आज से आवेदन करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट, rbi.org.in पर करियर सेक्शन में एक्टिव लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से सम्बन्धित ऑनलाइन अप्लीकेशन पेज पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया के अंतर्गत उम्मीदवारों को पहले पंजीकरण कराना होगा और फिर पंजीकृत विवरणों से लॉग-इन कर उम्मीदवार अपना अप्लीकेशन जमा कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया आज, 9 मई से शुरू हुई और यह 9 जून 2023 तक चलेगी। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 850 रुपये (जीएसटी अलग से) शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। आरक्षित वर्गों के लिए शुल्क 100 रुपये (जीएसटी अलग से) ही है।

See also  JEE Main Admit Card 2021: जेईई मेन एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

RBI Grade B Recruitment 2023 के लिए योग्यता मानदंड

भारतीय रिजर्व बैंक में ग्रेड बी ऑफिसर की भर्ती के लिए ऐसे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से किसी भी विषय में न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ स्नातक डिग्री ली हो या न्यूनतम 55 फीसदी अंकों के साथ पीजी उत्तीर्ण उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।