Big News

रायपुर। आज अचानक राजधानी पहुंची कुमारी शैलजा सीधे मुख्यमंत्री निवास पहुंची हैं। जहां वह कैबिनेट मंत्रियों के साथ हाई लेवल मीटिंग कर रही हैं। इस मीटिंग में शामिल होने सबसे पहले डॉ. शिवकुमार डहरिया पहुंचे। इसके बाद धीरे-धीरे सभी कैबिनेट मंत्री सीएम हाउस पहुंचने लगे।

हैरत की बात यह है कि इस बैठक में विधानसभा अध्यक्ष चरणदास मंहत के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम भी शामिल है। कैबिनेट मंत्री शिवकुमार डहरिया ने बैठक से पहले चर्चा की उन्होंने बताया कि प्रदेश प्रभारी हमेशा ही संगठन को मजबूत करने की कवायद में जुटी रहती हैं।

वह कभी भी प्रदेश का दौरा कर सकती हैं। हाल-फिलहाल उन्हें प्रदेश प्रभारी ने ही चर्चा करने बुलाया है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा का अचानक आना और इस तरह से कैबिनेट मंत्रियों को बुलाने से सियासी गलियारों में हलचल बढ़ गई है। उनका इस तरह अचानक प्रदेश आना, किसी नेता को इसकी भनक न लगना और बंद कमरे में हाई लेवल मीटिंग लेना अपने आप में कई सवाल खड़े कर रहा है।

See also  जेपी नड्डा 30 जून को आएंगे बिलासपुर, करेंगे जनसभा को संबोधित

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर