रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत के साथ भरोसे का सम्मेलन की शुरूआत हो गई है। आयोजन से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय के ब्लू प्रिंट का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री ने यहां विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर, उपस्थित लोगों से बात करके जानकारियां ली।

कृषि विभाग के स्टॉल में उन्होंने उपस्थित किसानों, गोधन न्याय योजना में कार्यरत स्व-सहायता समूह की महिलाओं से बात की।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने सुराजी गांव योजना के अंतर्गत लगे नरवा, घुरवा, बाड़ी के स्टॉल का अवलोकन किया। जहां उन्होंने विभाग द्वारा प्रस्तुत वर्किंग मॉडल को देखा, गौठानों में तैयार किए जा रहे उत्पादों की प्रक्रिया को बारीकी से देखा। इसी तरह बाड़ी में जैविक सब्जियों के उत्पादन और आम की वैरायटी के बारे में जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग के स्टॉल में स्वामी आत्मानंद स्कूल मॉडल का अवलोकन किया एवं शैक्षणिक गतिविधियों को भी समझा।

See also  लोकसभा चुनाव-आचार संहिता से पहले प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है कांग्रेस

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।