रायपुर। Weather Today: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर जारी है। प्रदेश का अधिकतम तापमान आज 44 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने प्रदेश में लू ( Heatwave ) की संभावना जताई है।

बता दें कि मौसम विभाग ने लू के संबंध में प्रदेश के आधा दर्जन से ज्यादा जिलों में अलर्ट भी जारी कर दिया है। आगामी 24 घंटे और 48 घंटों के लिए चेतावनी जारी करते हुए लू से बचने और सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

मौसम विभाग ने लू को लेकर राजनांदगांव, रायपुर, बलौदाबाजार, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, महासमुंद और मुंगेली जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  बेटे द्वारा किए ट्वीट को पढ़कर पूर्व सीएम अजीत जोगी को हुई ग्लानी

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।