रायपुर। छत्तीसगढ़ में दो हजार करोड़ के कथित शराब घोटाले में सोमवार को हिरासत में लेने के बाद अरविंद सिंह को मंगलवार को ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने गिरफ्तार कर लिया है। थोड़ी देर पहले ही उसे कोर्ट में पेश किया गया। अरविंद सिंह उसी हालत में कोर्ट पहुंचे, जिस हालत में उसे भिलाई के मुक्तिधाम से ईडी ने हिरासत में लिया।

बता दें कि गिरफ्तार अरविंद को कथित शराब घोटाले में गिरफ्तार अनवर ढेबर और आबकारी विभाग के स्पेशल सेक्रेटरी एपी (अरुण पति) त्रिपाठी के बीच की कड़ी बताया जा रहा है। इस मामले में पहले से गिरफ्तार त्रिपाठी, ढेबर, त्रिलोक सिंह ढिल्लन और नितेश पुरोहित को भी कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  छत्तीसगढ़ के 1200 लोगों ने बीते साल छोड़ा तम्बाकू सेवन, इससे होने वाली बीमारियों से हर साल 13 लाख मौतें, 250 तरह के केमिकल कैंसर का खतरा

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।