ED Breaking News - अरविन्द सिंह कोर्ट में पेश, तीन दिन की रिमांड में भेजे गए
ED Breaking News - अरविन्द सिंह कोर्ट में पेश, तीन दिन की रिमांड में भेजे गए

टीआरपी डेस्क

रायपुर। ईडी ने शराब घोटाले में थोड़े वक्त से फरार चल रहे आरोपी अरविन्द सिंह कोसोमवार को गिरफ्तार किया था। आज अरविन्द सिंह को विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में पेश किया गया। ईडी ने उसे भिलाई के रामनगर मुक्तिधाम से गिरफ्तार किया था। उसने अपनी मां की अंत्येष्टि की थी। ईडी इसे 14 दिन की रिमांड पर देने की याचिका लगाई थी। लेकिन स्पेशल कोर्ट के जज अजय सिंह राजपूत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद ED को अरविंद सिंह की तीन दिन की रिमांड का फैसला सुनाया है। अन्वर ढेबर ,त्रिपाठी, त्रिलोक सिंह और निशांत को 24 तक ज्यूडिशियल रिमांड और 16 तक अरविंद सिंह ED की रिमांड पर रहेंगे। तत्संबंध मे आज स्पेशल मजिस्ट्रेट अजय सिंह राजपूत ने फैसला सुनाया है।

बता दें कि अरविंद, आबकारी निगम के गिरफ्तार एमडी एपी त्रिपाठी का बायां हाथ माना जाता है। बीएसपी का पूर्व कर्मचारी रहा सिंह तीन वर्षों से बिना वेतन अवकाश पर चल रहा है। 2000 करोड़ के इस घोटाले में ईडी अनवर ढेबर, पप्पू ढिल्लों, और त्रिपाठी को भी पेश करेगी। मुखाग्नि के फ़ौरन बाद ही ED ने पहली बार कथित घोटाले के आरोपियों में से किसी को इस तरह मृत्यु शोक के तत्काल बाद गिरफ्तार कर लाया गया है। कोर्ट में अरविंद सिंह सफ़ेद लुंगी, बनियान और मुण्डन करके ED की गिरफ्त में दिख रहे थे। कारोबारी अरविंद को क्रिया-कर्म में जाने की इजाजत। शराब घोटाला मामले में आरोपियों को राहत नहीं मिली है। सूत्रों की मानें तो ढेबर समेत सभी की रिमांड बढ़ गई है।

See also  TRP Breaking- झीरम घाटी कांड में सुपारी किलिंग की शंका, हाईकोर्ट में स्वतंत्र गवाह ने कहा आबकारी मंत्री कवासी लखमा की भूमिका की हो जांच

अरविंद सिंह को अपने माता के निधन के बाद होने वाले क्रिया-कर्म में शामिल होने के लिए आज शाम 5 से 6 एक घंटे और बुधवार सुबह 7 से 8 बजे एक घंटे शामिल होने के अनुमति दी है। प्रवर्तन निदेशालय की टीम अरविंद सिंह को अपनी निगरानी में उनके घर लेकर जाएगी। इसके बाद वापस ईडी अपनी कस्टडी में उन्हें साथ रखेगी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।