बड़ी खबर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले के शिक्षकों से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां शिक्षकों ने पदोन्नति के बाद भी पदभार ग्रहण नहीं किया है। इसके बाद संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग ने आदेश जारी करते हुए तय समय में पदभार नहीं ग्रहण करने वाले शिक्षकों की पदोन्नति को निरस्त करने जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, पदोन्नति के बाद भी 100 से ज्यादा शिक्षकों ने पदभार ग्रहण नहीं किया है। 24 अप्रैल 2023 को पदोन्नति का आदेश जारी किया गया था। इस आदेश के साथ ही शिक्षकों को 15 दिन का समय दिया गया था। लेकिन अभी तक शिक्षकों ने पदभार ग्रहण नहीं किया है।

वहीं शिक्षा विभाग की तरफ से शिक्षकों को पुनः 17 जून तक पदभार ग्रहण करने का अंतिम समय दिया गया है, अगर शिक्षक इस तारीख तक भी पदभार ग्रहण नहीं करते हैं तो पदोन्नति का आदेश निरस्त कर दिया जाएगा। संयुक्त संचालक शिक्षा ने इसका आदेश जारी किया है।

See also  24 अगस्त को कांग्रेस छत्तीसगढ़ के हर जिला मुख्यालय में करेगी धरना प्रदर्शन

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।