CG. Breaking News - पटवारियों की हड़ताल ख़त्म, जनहित में लिया संघ ने फैसला
CG. Breaking News - पटवारियों की हड़ताल ख़त्म, जनहित में लिया संघ ने फैसला

टीआरपी डेस्क

रायपुर। विगत 15 दिनों से चली आ रही पटवारियों की प्रादेशिक हड़ताल आज समाप्त कर दी गई है। शासन और हड़ताली पटवारियों के बीच काफी तल्ख़ बयानी और एस्मा जैसा दबाव भी डाला गया था, लेकिन पटवारी संघ नहीं झुका। आखिरकार आज हड़ताली पटवारियों ने विचार-विमर्श के बाद जनहित और छात्रों के हित में फैसला लेते हुए अपनी अनिश्चित हड़ताल रद्द करने का एलान देर शाम किया है। बता दें कि पटवारियों को बीजेपी का भी समर्थन प्राप्त था।

बता दें कि अपनी 9 सूत्रीय मांगो को लेकर पटवारियों का अनिश्चित कालीन हड़ताल 30 वें दिन बुधवार को भी जारी रहा। इससे पहले हड़ताल कर रहे पटवारियों पर राज्य सरकार द्वारा एस्मा लगा दिया गया है, शासन द्वारा एस्मा लगाने के बाद पटवारियों की हड़ताल समाप्त होने का इंतजार किया जा रहा है।

बताते चलें 26 जून से शिक्षा सत्र चालू होने वाला है। रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रियाधीन है। ऐसे में जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र के सारे काम ठप पड़े हुए हैं। राजस्व के सीमांकन, बटांकन और नामांतरण के मामले भी प्रभावित हैं।

See also  गजब की दुश्मनी, स्कूल में पढ़ाई के वक्त चौथी क्लास में हुआ था विवाद, 50 साल बाद लिया बदला, तोड़​ दिए दांत

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।