मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन अपनी अपकमिंग फिल्म में अभिनेता शाहिद कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली हैं। ये पहला मौका होगा जब शाहिद और कृति किसी फिल्म में एक साथ नजर आने वाले हैं। अमित जोशी और आराधना साह की ओर से निर्देशित इस फिल्म के नाम से पहले इसके रिलीज डेट का खुलासा कर दिया गया है। इस अनटाइटल्ड फिल्म के पोस्टर को जियो स्टूडियोज और मैडॉक फिल्म्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए फिल्म के रिलीज डेट से पर्दा उठाया है।

फिल्म के पोस्टर में शाहिद कपूर और कृति सेनन को एक बाइक पर बैठकर रोमांस करते हुए देखा जा सकता है। इससे यह कहना गलत नहीं होगा कि इस फिल्म में दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। ये फिल्म 7 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए मैडॉक फिल्म्स ने लिखा है कि, “7 दिसंबर 2023 को सामने आने वाली इस असंभव प्रेम कहानी के लिए अपने कैलेंडर को चिह्नित कर लें! जियो स्टूडियोज और दिनेश विजान की ओर से आपके लिए पहली बार शाहिद कपूर और कृति सेनन की स्टारर! अमित जोशी और आराधना साह द्वारा लिखित और निर्देशित और दिनेश विजान, ज्योति देशपांडे और लक्ष्मण उटेकर की ओर से मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस बने रहें।”
बता दें कि इस फिल्म में शाहिद कपूर और कृति सेनन के अलावा धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। शाहिद और कृति की ये अनटाइटल फिल्म 7 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

See also  Breaking-फिल्म की शूटिंग करने कवर्धा राजमहल पहुंचे मशहूर बॉलीवुड एक्टर आशुतोष राणा, स्टार एक्टर अजय देवगन की आने की खबर पर बेकाबू हुए फैन,पुलिस को करनी पड़ रही मशक्कत