रायपुर। पुलिस ने एक बार फिर से शहर के स्पा सेंटरों में दबिश दी है। इस दौरान पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस के अनुसार इसे एक थर्ड जेंडर इसे ऑपरेट कर रही थी। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस को आरोपी के मोबाइल से कई लोगों की जानकारी मिली हैं। इसके आधार पर भी कुछ लोगों को पकड़ा गया है। महिला पुलिस की स्पेशल यूनिट, सिविल लाइन थाने की टीम और एंटी क्राइम सायबर यूनिट, महिला रक्षा टीम ने मिलकर इस छापेमारी को अंजाम दिया।

मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र के दो स्पा सेंटर में पुलिस ने दबिश दी। जहां से सात के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया है, जबकि छह आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट तहत मामला दर्ज किया गया है। संदिग्ध हालत में मिली 13 युवतियों से पूछताछ की जा रही है। ब्लू मून स्पा सेंटर और द माइंड स्पा में पुलिस ने छापामारी कार्रवाई की है।

See also  Amul and Mother Dairy milk prices hiked: अमूल दूध और मदर डेयरी का दूध महंगा, इस दिन से लागू होंगे नए दाम

पुलिस के मुताबिक इन स्पा सेंटरों अलग अलग राज्यों की युवतियां पकड़ी गई हैं। पुलिस ने आकाश शाहू, विवेक शाहू, अशोक वारत, आशियाना यादव, राकेश महानंद को गिरफ्तार किया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर