कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कोंडागांव में रविवार को सुरक्षाबलों ने 5 किलो का आईईडी बम बरामद किया है। इसे जवानों ने नष्ट कर दिया है। बताया जा रहा है कि, जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने आईईडी बम लगाया था। हालांकि बड़ी घटना होने से पहले ही जवानों ने नक्सलियों के मंसूबे पर पूरी तरह से पानी फेर दिया है। दरअसल, आज सीआरपीएफ, डीआरजी, जिला पुलिस बल की संयुक्त टीम ने गश्त पर निकली थी। इस दौरान नारायणपुर सड़क किनारे सुरक्षाबलों ने आईईडी बम बरामद किया, फिर निष्क्रिय कर दिया है।

See also  शरद पूर्णिमा- इस तरह करें पूजा होगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि