CG. News - बिजली विभाग की सख्त हिदायत के बाद निगमों के बकाया बिजली बिल के 150 करोड़ जारी
CG. News - बिजली विभाग की सख्त हिदायत के बाद निगमों के बकाया बिजली बिल के 150 करोड़ जारी

टीआरपी डेस्क

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन संचालनालय द्वारा अब पुरे राज्य के नगर पालिकाओं व 14 नगर निगम का बकाया बिजली बिल का भुगतान किया जायेगा। बिजली कंपनी के अफसरों ने पिछले महीने ही बकाया बिजली बिल के भुगतान को लेकर नगर निगमों व् पालिका को कड़ी चेतावनी दी थी। बकाया बिल का भुगतान न करने की स्थिति में बिजली की सप्लाई बंद कर दी जाएगी।

चेतावनी के बाद नगरीय निकाय विभाग के अफसरों के हाथ पैर फूल और वे सक्रीय हुए। अफसरों ने मंत्री शिव डहरिया को जानकारी दी । जिसके बाद तय हुआ कि बकाया बिजली बिल का भुगतान संचालनालय द्वारा भुगतान किया जायेगा। बकाया बिल के 150 करोड़ रुपए जारी कर दिए गए हैं। इस संबंध में संचालनालय के संयुक्त संचालक एसके सुंदरानी ने पत्र भी जारी कर दिया है। जिसमे शीघ्रता पूर्वक सारी जानकारी मांगी गई है।

See also  CSPDCL के मुख्य गोडाउन में अग्निकांड मामले में जांच कमेटी का हुआ गठन, इतने दिनों में देना होगा रिपोर्ट, आदेश जारी

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।